27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर झारखंड कुशवाहा महासभा 10 को राजभवन के समक्ष देगा धरना

image
REPORT BY: Super Admin Mon, 01 Dec 2025 7:42 pm (IST)
हजारीबाग ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर झारखंड कुशवाहा महासभा 10 दिसंबर को राजभवन के समक्ष धरना देगा। इसी को लेकर सोमवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। झारखंड कुशवाहा महासभा के संगठन सचिव सह बरकट्ठा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि किसान दिवस, 10 दिसंबर को झारखंड कुशवाहा महासभा के बैनर तले एकदिवसीय धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह धरना ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण लागू कराने की मांग को लेकर आयोजित किया जा रहा है। वहीं जिला अध्यक्ष मुकुटधारी महतो ने सभी से विशेष कर छात्र छात्राओं से आग्रह किया कि अधिकाधिक की संख्या में इस एकदिवसीय धरना में शामिल हो। जिला महासचिव इंद्रदेव मेहता ने कहा कि इस लड़ाई में ओबीसी भाई मजबूती से अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे। वहीं कोर कमिटी सदस्य जयनारायण मेहता ने कहा कि यह धरना प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा। बटेश्वर प्रसाद मेहता ने जानकारी दी कि इस एकदिवसीय धरना में झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो, मुख्य संरक्षक पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता, प्रदेश महासचिव सत्यदेव वर्मा, कोर कमिटी सदस्य देवचरण दांगी, संगठन सचिव बटेश्वर मेहता, सेवानिवृत डीएसपी सह हजारीबाग जिला अध्यक्ष मुकुट धारी महतो, जिला महासचिव इंद्रदेव मेहता, कोर कमिटी सदस्य जयनारायण मेहता, हजारीबाग जिप अध्यक्ष उमेश मेहता, गिरिडीह जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, जमशेदपुर से ओमप्रकाश भगत, बोकारो जिला अध्यक्ष सुनील महतो, चतरा जिलाध्यक्ष केदार दांगी, डॉ आरसी मेहता, जिप सदस्य बसंत मेहता, सोहन लाल मेहता, उपेंद्र कुमार प्रसाद, जिप सदस्य सुनीता देवी, कोरकमिटी सदस्य लक्ष्मण कुशवाहा, इचाक प्रखंड से ब्रजकिशोर मेहता, दयानंद मेहता, पूर्व मुखिया मनोज मेहता, मधुसूदन मेहता, मनोज मेहता, गिन्नी वर्मा, सरोज मेहता, अरविंद कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, प्रो लालदेव महतो, इंद्रमणि कुशवाहा, शंभू कुशवाहा समेत प्रदेश, जिला और प्रखंड के साथ सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और सदस्य शामिल होंगे।

खबरें और भी