झुमरी तिलैया नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी के रूप में दिलीप प्रसाद वर्मा ।

REPORT BY: Pratah Awaj IT Head Dheeraj kumar Sat, 31 Jan 2026 9:33 am (IST)
झुमरी तिलैया नगर निकाय चुनाव के आगाज होने के बाद झुमरी तिलैया वार्ड नंबर 20 के निवासी दिलीप प्रसाद वर्मा ने झुमरी तिलैया नगर परिषद अध्यक्ष पद प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन 03 फरवरी को दर्ज करने के लिए तैयार हुए हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि पूर्व कार्यकाल में वह वार्ड पार्षद के रूप में भी वह अपने क्षेत्र में कई प्रकार के कार्य करवाए हैं।लेकिन इस बार पहली बार नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में खड़े हो रहे हैं उन्होंने बताया कि अपना झुमरी तीलैया शहर कई प्रकार की मूल समस्याओं से ग्रसित है जैसे बढ़ता हुआ होल्डिंग टैक्स,पानी की समस्या,शहर में जगह-जगह सड़क जाम की स्थिति, शहर में सफाई सही तरीके से नहीं होना, बारिश के मौसम में जल जमाव, फुटपाथ पर लगरहे दुकान वालों के लिए सुनिश्चित जगह स्थापित करना,बिजली की आपूर्ति आदि प्रकार है जिसे व्यवस्थित करना सुधारना अति आवश्यक है। यदि जनता का पूरा साथ मिला और अध्यक्ष पद पर पदस्थापित होता हूं तो अपने पूरे शहर में होने वाली हर एक समस्या को अपनी समस्या समझकर सुलझाने का काम करूंगा और शहर के लोगों के लिए हर महीने जनता दरबार करवाने की कोशिश करूंगा ताकि उनका पूरा से पूरा ख्याल रखा जा सक और समस्या का समाधान हो सके।








