नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर हजारीबाग पुलिस अलर्ट, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

image
REPORT BY: Pratah Awaj IT Head Dheeraj kumar Wed, 28 Jan 2026 6:20 pm (IST)
हजारीबाग नगर निगम चुनाव 2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से हजारीबाग पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। इसे लेकर पुलिस अधीक्षक हजारीबाग ने जिले के सभी थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा लागू आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर जोर एसपी ने जिले में विभिन्न कांडों में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, ताकि चुनाव के दौरान विधि-व्यवस्था प्रभावित न हो। अवैध शराब व मादक पदार्थों पर सख्त कार्रवाई चुनाव के मद्देनज़र जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया गया है। इस दिशा में लगातार छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं। बूथ और भवनों का भौतिक सत्यापन सभी मतदान केंद्रों एवं संबंधित भवनों का भौतिक रूप से सत्यापन कर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। हथियारों पर कड़ी निगरानी जिले में मौजूद अवैध हथियारों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के साथ-साथ सभी वैध हथियारों का सत्यापन कर उन्हें जमा कराने का निर्देश दिया गया है। असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर चुनाव एवं विधि-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे निर्भीक होकर मतदान करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

खबरें और भी