चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती का विनष्टीकरण, लगभग 50 एकड़ में लगी फसल नष्ट

image
REPORT BY: Pratah Awaj IT Head Dheeraj kumar Wed, 28 Jan 2026 6:23 pm (IST)
प्राप्त सूचना के आधार पर चौपारण थाना अंतर्गत ग्राम अंजन में वन विभाग एवं चौपरण पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लगभग अंजन के बिभिन इलाका में करीब 50 एकड़ में अवैध रूप से लगी अफीम की खेती को चिन्हित करते हुए मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया।अंजन क्षेत्र में ड्रोन सर्वे से अनुमानित लगभग 200 एकड़ में खेती किया गया है । आज की करवाई में 50 एकड़ अफीम की खेती नष्ट किया गया तीन दिन के अंदर अंजन में लगे 200 एकड़ की अफीम की खेती को पूर्ण नष्ट करने का टारगेट है । पूर्व में इस क्षेत्र में विनिष्टिकरण नही करने से तस्करों के मन बढ़ गया है ।घटनास्थल से निम्नलिखित वस्तुएँ बरामद कर मौके पर ही नष्ट की गईं। अवैध रूप से अफीम की खेती करने वाले व्यक्तियों के नाम-पता का सत्यापन किया जा रहा है। दोषियों की पहचान के उपरान्त उनके विरुद्ध कांड दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर अग्रतर कार्रवाई जारी है। उल्लेखनीय है कि ड्रोन के माध्यम से दुर्गम इलाका को चिन्हित कर विनिष्ट किया जा रहा है । अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

खबरें और भी