हजारीबाग में बड़ा धमाका: झाड़ी सफाई के दौरान ब्लास्ट, महिला व बच्चे की मौत, दो घायल

image
REPORT BY: vicky keshri Wed, 14 Jan 2026 6:56 pm (IST)
हजारीबाग:जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. शहर के बड़ा बाजार टीओपी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हबीबी नगर में मंगलवार को झाड़ी साफ करने के दौरान एक जोरदार धमाका हुआ.इस विस्फोट की चपेट में आने से एक महिला और एक बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं,मिली जानकारी के अनुसार, हबीबी नगर स्थित एक खाली भूखंड (प्लॉट) पर कुछ लोग झाड़ियों की सफाई कर रहे थे. सफाई के दौरान जैसे ही जमीन के किसी हिस्से पर हलचल हुई, वहां जोरदार विस्फोट हो गया,माका इतना शक्तिशाली था कि आस-पास का इलाका गूंज उठा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे में एक महिला और एक बच्चे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. दो लोग इस ब्लास्ट में बुरी तरह झुलस गए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

खबरें और भी