चट्टीबारियातु के पूर्व प्रतिनिधिओं ने दूसरे दिन भी पंचायत क्षेत्र में जरूतमंदो के बीच 150 कंबल का किया वितरण,

REPORT BY: vicky keshri Wed, 14 Jan 2026 4:28 pm (IST)
केरेडारी:केरेडारी के प्रखंड क्षेत्र के चट्टीबारियातु पंचायत क्षेत्र में पूर्व प्रतिनिधि मुखिया प्रतिनिधि सुंदर गुप्ता एंव पंसस प्रतिनिधि बिनोद नायक ने दूसरे दिन मंगलवार को भी को भी पड़ रही भीषण शीतलहरी और कड़ाके की ठंड को देखते हुए, पंचायत क्षेत्र के पगार चट्टीबारियातु ,नवाडीह गांव में लगभग 150 जरूरतमंदों के बीच गर्म कंबल वितरित किए गए।इस दौरान उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों की मदद को अपना दायित्व बताते हुए कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाना मानवता का सबसे बड़ा धर्म की बात है,कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी और उन्होंने आयोजनकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।








