पूर्व प्रतिनिधियों ने चट्टीबारियातु पंचायत में किया 150 कंबल का वितरण

image
REPORT BY: vicky keshri Mon, 19 Jan 2026 3:02 pm (IST)
केरेडारी(प्रातः आवाज़)केरेडारी के प्रखंड क्षेत्र के चट्टीबारियातु पंचायत क्षेत्र में पूर्व प्रतिनिधि मुखिया प्रतिनिधि सुंदर गुप्ता एंव पंसस प्रतिनिधि बिनोद नायक ने सोमवार को पड़ रही भीषण शीतलहरी और कड़ाके की ठंड को देखते हुए, पंचायत क्षेत्र के पगार रविदास महला एंव राजपूत महला में लगभग 150 जरूरतमंदों के बीच गर्म कंबल वितरित किए गए।इस दौरान उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों की मदद को अपना दायित्व बताते हुए कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाना मानवता का सबसे बड़ा धर्म की बात है,कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी और उन्होंने आयोजनकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी