हरुहरू तालाब से व्यक्ति का शव बरामद, महुआ शराब के अवैध कारोबार को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

image
REPORT BY: Pratah Awaj IT Head Dheeraj kumar Sat, 03 Jan 2026 4:47 pm (IST)
हजारीबाग बड़ी बाजार थाना क्षेत्र का मामला सामने आया है। जैक एंड जिल स्कूल के पास रहने वाले विक्की राणा नामक व्यक्ति का शव हरुहरू तालाब से बरामद किया गया है। शव की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि मौत काफी समय पहले हो चुकी थी। तालाब से शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।ग्रामीणों का आरोप है कि बस्ती में लंबे समय से अवैध महुआ शराब का कारोबार चल रहा है। घरों में लोगों को बैठाकर खुलेआम शराब पिलाई जाती है, जिसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि इसी अवैध शराब के कारण क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियां बढ़ी हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्रवाई और अवैध शराब कारोबार बंद कराने की मांग की है। बाइट:

खबरें और भी