यूनियन बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन झारखंड की द्वितीय त्रैवार्षिक सम्मेलन संपन्न

REPORT BY: Pratah Awaj IT Head Dheeraj kumar Mon, 12 Jan 2026 11:17 am (IST)
रांची यूनियन बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन झारखंड की द्वितीय त्रैवार्षिक सम्मेलन होटल कांटिनेंटल रिट्रीट ,विष्णु गली मेन रोड रांची में होना संपन्न हुआ। इस सम्मेलन का उद्घाटन कॉम. एन. शंकर, उपाध्यक्ष AIBEA संगठन एवम् महामंत्री AIUBEA, भूतपूर्व वर्कमैन डायरेक्टर, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने के द्वारा किया गया। वही मुख्य अतिथि संजय सेठ जी रक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार सह लोक सभा सांसद रांची भी शामिल हुए। इसके साथ यूनियन बैंक ऑफ इंडिया बैंक के प्रबंधक निदेशक श्री आशीष पांडेय ने भी अपना संदेश भी लिखित माध्यम से दिया। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पटना अंचल के उप अंचल प्रमुख श्री विजय कुमार राय जीविशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिए। साथ ही रांची क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख श्री आलोक कुमार जी भाग लिए। इस सम्मेलन में AIUBEA संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष कॉम टी रविन्द्र नाथ , कॉम वी उदय कुमार संयुक्त सचिव AIBEA एवम् महामंत्री आंध्रा प्रदेश, उत्तर प्रदेश के महामंत्री कॉम पी के माहेश्वरी ,तेलंगाना राज्य के महामंत्री कॉम सामद खान जी,मध्य प्रदेश एवम् छत्तीसगढ़ राज्य के महामंत्री कॉम देवेंद्र खरे जी, पश्चिम बंगाल राज्य के अध्यक्ष कॉम विजय प्रसाद जी,बिहार राज्य के यूनियन बैंक AIBEA यूनियन के महासचिव कॉम अजय कुमार सिंह साथ ही अध्यक्ष कॉम रविन्द्र पांडेय ,उप महामंत्री कॉम AMJESH कुमार जी, वरीय उपाध्यक्ष कॉम निशिकांत , अंजनी सिंह ,उड़ीसा राज्य के महामंत्री कॉम ए सुधीर जी,दिल्ली प्रदेश के महामंत्री कॉम पवन गर्ग ,झारखंड राज्य इंडियन बैंक के महामंत्री कॉम शशि कांत भारती जो हमारे सम्मेलन के सभापति भी थे भाग लिए।साथ ही झारखंड राज्य से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ ही झारखंड राज्य के विभिन्न संगठन के,बैंकों के प्रतिनिधि भी भाग लिए । हमारे संगठन के लगभग तीन सौ सदस्य साथियों ने भाग लिए जिसमें महिला साथियों कि भागीदारी बहुत ही बढ़िया रहा। सम्मेलन को श्री संजय सेठ रक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार ने भी शामिल होकर सभी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों को शुभ कामनाएं दिए। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया झारखंड के कर्मचारियों द्वारा एक मांग पत्र अंचल कार्यालय रांची में बनाने के लिए दिया गया जिसे उन्होंने सहर्षमय स्वीकार किए और उचित कदम उठाने का भरोसा दिए।मंत्री महोदय को एक स्मृति चिन्ह सम्मेलन का देकर विधिवत विदाई किया गया। साथ ही पटना उप अंचल प्रमुख श्री विजय कुमार राय ,क्षेत्रीय प्रमुख रांची श्री आलोक कुमार ने भी सम्बोधित किए।
सभी ने संगठन के उज्जवल भविष्य कि कामनाएं दिए और बैंक को आगे बढ़ाने में मिलकर कार्य करने की अपील किए और डिजिटल का बढ़वा देना खाता नया खोलने की भी अपील किए।
सम्मेलन में बैंकों में बढ़ते NPA तथा पर्याप्त वसूली संसाधन एवं नीतियां, कॉर्पोरेट यूनियनों का बढ़ता दायरा तथा निजीकरण की नीतियां और आम जनता के हित की बैंकिंग नीतियों के ऊपर चर्चा हुई। साथ ही अभी घोषणा किया गया चार श्रम कानून के ऊपर चर्चा हुई साथ ही सभी वर्ग में नियुक्ति नहीं करने के सरकार के चिंता व्यक्त किया गया साथ ही लंबित मांग पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य करने की मांग पर भी चर्चा हुई संगठन द्वारा देश व्यापी हड़ताल जो 27 जनवरी 2026 को जो होने वाला है उसको भी सफल बनाने के लिए महामंत्री ने अपील किए।
सम्मेलन में अगले 3 वर्षों के लिए संगठन के नए कार्यकारिणी का गठन भी किया गया । जिसमें चेयरमैन कॉम धनेश कुमार, अध्यक्ष कॉम सुनील कुमार बिंहा कोषाध्यक्ष कॉम संजय कुमार और महामंत्री कॉम दिनेश कुमार शर्मा को निर्विरोध चयन किया गया।
देश के विभिन्न राज्यों से आए हुए प्रतिनिधि भी सम्मेलन को संबोधित किए और झारखंड के संगठन को शुभ कामनाएं दिए।








