धान क्रय के साथ राज्य सरकार की 48 घंटा भीतर किसानो के खातों में पैसा भेजने की वादे हुई फेल किसान व पैक्स अध्यक्ष परेशान

image
REPORT BY: vicky keshri Thu, 15 Jan 2026 8:21 am (IST)
अमित कुमार माली केरेडारी। (अमित कुमार माली) केरेडारी के अधिप्राप्ति केंद्र में उद्धघाटन के बाद पुनः ताला लटक जाना राज्य सरकार की घोर लापरवाही दरसाता है।अधिप्राप्ति केंद्र में किसानों को ससमय पर धान की खरीद नहीं हो पा रही है, जिससे किसानों के साथ-साथ पैक्स (एफपीओ )अध्यक्षों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। गौरतलब है कि सरकार द्वारा 15 दिसंबर से सभी प्रखंडों में धान अधिप्राप्ति केंद्रों का विधिवत उद्घाटन किया गया था।उद्घाटन के दौरान माननीय जनप्रतिनिधियों ने किसानों को आश्वस्त किया था कि वे बिचौलियों के हाथों धान न बेचें, सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य 2450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद करेगी और 48 घंटे के भीतर भुगतान सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।हालांकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आ रही है। सरकार के ये सभी दावे अब खोखले साबित होते जा रहे हैं। पैक्स गोदामों में पहले से रखा धान उठाव नहीं होने के कारण पूरी तरह भर चुका है।राज्य सरकार द्वार द्वारा समय पर धान का उठाव नहीं किए जाने से खरीद प्रक्रिया पूरी तरह ठप हो गई है। मजबूरी में पैक्स अध्यक्षों को किसानों का धान खरीदने से इनकार करना पड़ रहा है, जिसका सीधा ठीकरा राज्य सरकार लापरवाही पर फूट रहा है। किसानों का कहना है कि धान पैक़ट में भर के पूरी तरह तैयार है,लेकिन अधिप्राप्ति केंद्र बंद होने के कारण उन्हें खुले बाजार या बिचौलियों के हाथों औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं पैक्स अध्यक्षों ने जिला प्रशासन से अविलंब धान उठाव की प्रक्रिया तेज करने और अधिप्राप्ति केंद्रों को नियमित रूप से संचालित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय पर धान का उठाव सुनिश्चित किया जाए तो न किसानों को परेशानी होगी और न ही पैक्स को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।बता दे कि केरेडारी में 9 पैक्स केंद्र अधिप्राप्ति के लिए सस्वीकृति दी गई है,जिसमे बुंडू पैक्स,हेवई ,कराली पैक्स, बेंगवरी पैक्स, बेलतु पैक्स, बारियातु पैक्स, कर्मण्यम महिला एग्रो प्रोड्यूसर कॉरपेट लिमिटेड (एफपीओ) केरेडारी, सलगा पैक्स व केरेडारी कृषक उत्पादन सहकारी समिति लिमिटेड का नाम शामिल है। इन सभी पैक्स केंद्रों में अभी तक लगभग 425 क्विंटल धान,राइस मिल को भेजा गया है। पैक्स अध्यक्षों को कहना की राइस मिल जब तक एफ सी आई,गोदाम में चावल नही भेजता है तब तक धान का उठाव नही किया जाएगा,इसके बाजूद राज्य सरकार द्वारा धान के उठाव में कोई रिस्पॉन्स नही दिख रहा है जिससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है।

खबरें और भी