झारखंड प्राइवेट स्कूल संगठन के केंद्रीय कमेटी की बैठक, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव को किया गया निरस्त

REPORT BY: Pratah Awaj IT Head Dheeraj kumar Sun, 21 Dec 2025 5:12 pm (IST)
हजारीबाग
झारखंड प्राइवेट स्कूल संगठन की केंद्रीय कमेटी की बैठक हजारीबाग फ्लोरेस्टा होटल रेस्टोरेंट में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता श्री विपिन कुमार सिंहा ने की बैठक में ट्रस्ट के सभी ट्रस्टी कोर कमेटी के सदस्य और 16 प्रखंड के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल हुए बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व में 16 नवंबर 2025 को हुए चुनाव मे जो प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव को मनोनीत किया गया था वह पद असंवैधानिक था इससे उत्पन्न संगठन की उठापटक की स्थिति उत्पन्न होगई आज की बैठक में सर्वसम्मति से उस प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव के चयन को निरस्त किया गया और सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस पद का चुनाव संवैधानिक तरीके से किया जाए इसकी पूरी जिम्मेदारी ट्रस्टी मेंबरों की होगी। आज की बैठक को संबोधित करते हुए वरीय उपाध्यक्ष मकसीर आलम ने सभा अध्यक्ष के लिए विपिन कुमार सिन्हा के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से सभी ने स्वीकार किया। आज की बैठक की अध्यक्षता विपिन कुमार सिंहा ने की संगठन की ओर से शाल उड़ाकर बिपिन सिंहा को सम्मानित किया गया। बैठक में उपस्थित पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद भगत पूर्व सचिव प्रभु दयाल कुशवाहा पूर्व उपाध्यक्ष मकसीर आलम पूर्व उपाध्यक्ष छोटेलाल साहू, वर्तमान अध्यक्ष मधुसूदन मेहता, सहसचिव परवेज, कोषाध्यक्ष सोहेल अहमद नूर, पूर्व मीडिया प्रभारी आरिज हुसैन सागर, मुख्य ट्रस्टी मधु मनोहर, सह संयोजक मनोज राय, प्रखंडों से बरकट्ठा के प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार, सचिव लक्ष्मण कुमार , बरही से नितेश कुमार एवं उनके सहयोगी चौपारण से सुनील सिंह, नंदकिशोर प्रजापति, अशोक साव, मदन कुमार पदम से अमरदीप और राजन सर, कटकमदाग से बालेश्वर साव, राम प्रकाश तिवारी, कटकमसांडी से सूर्य देव पांडे, सद्गुण निशा, सदर पूर्वी से राजेश शर्मा, हरिनारायण, सदर पश्चिम से बैजनाथ यादव, बड़कागांव से मोहम्मद इब्राहिम, दारू से नंदकिशोर सिंह, एवं हजारीबाग शहर से जमाल अहमद (हीरो), अख्तर हुसैन, अविरल बिहारी लाल, साजिद रहीम एवं कई गण्यामान्य शिक्षाविद उपस्थित थे।








